टीम एबीएन, कोडरमा। जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया के खेल मैदान में झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा द्वारा खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर करके खिलाड़ी जिला में पहुंचे हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी खिलाड़ियों की अपनी-अपनी विविधता है। स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है इनसे मनुष्य का चिरित्रिक और आध्यात्मिक विकास भी होता है। खेल से ही शरीर पुष्ट होता है और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेल से एक झ्र दूसरे के बीच समन्वय की भावना उत्पन्न होती है। काम करने के लिए रणनीति निर्धारण में भी सफलता मिलती है। जीवन में खेल का होना काफी आवश्यक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों का उपायुक्त समेत अन्य अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया एवं फुटबाल में कीक मारकर मैच की शुरुआत की।
फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल और हॉकी आदि में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी के साथ-साथ विभिन्न खेल के खिलाड़ी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse