जोहार नहीं माफी यात्रा निकालें मुख्यमंत्री : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दीपक प्रकाश ने कहा कि ठगबंधन के नेताओं को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खतियानी जोहार नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आखिर राज्य की जनता इनका अभिनंदन और जोहार क्यों करेगी। आखिर इस सरकार ने जनता को दिया क्या है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्या राज्य में सत्ता के संरक्षण में सिर से पैर तक फैले भ्रष्टाचार के लिए जनता इनका अभिनंदन करे? क्या युवाओं को प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं देने के लिए इनका अभिनंदन करे? क्या किसानों को धान खरीदी नहीं करने, पुरानी लाभकारी योजनाओं को बंद करने के लिए जोहार करे? क्या महिलाओं बेटी बहनों के साथ दुष्कर्म का रिकॉर्ड बनाने, घरों में जलाकर मार दिये जाने के लिए अभिनंदन करे?

श्री प्रकाश ने कहा कि क्या गरीबों का अनाज लुटवाने के लिए अभिनंदन करे? क्या एंबुलेंस, दवा के अभाव में दम तोड़ते गरीबों के लिए जोहार करे, या आयुष्मान योजना की विफलता पर अभिवादन करे? क्या गरीबों के लिए नही बन रहे आवास के लिए जोहार करे? क्या ध्वस्त विधि व्यवस्था, रोज होती हत्याएं, चौपट बिजली व्यवस्था के लिए अभिवादन करे? क्या दलितों, आदिवासियों पर आए दिन बढ़ते अत्याचार के लिए अभिवादन करे?

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse