सीबीएसई : 2023 बोर्ड के लिए प्रैक्टिकल की तारीख घोषित

 

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है। साल 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं. साथ ही स्कूलों द्वारा नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है।

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय तक प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई कक्षा 10, और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कथित तौर पर 34 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा एक ही बार की जायेगी। पिछले साल कोरोना के कारण दो टर्म में परीक्षा आयोजित कराई गई थी। साथ ही सिलेबस को भी कम कर दिया गया था। वहीं बोर्ड ने सिलेबस को भी पहले जैसा कर दिया है, यानी अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर परीक्षा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse