कोडरमा : दिनेश सिंह बने रणजी मैच के एसीएलओ

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह को बीसीसीआई ने 13 दिसंबर से शुरू हो रहे झारखंड और केरल के बीच रणजी मैच का एंटी करप्शन लाइजनिंग ऑफिसर बनाया। झारखंड और केरल के बीच यह रणजी मैच 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्री सिंह को बीसीसीआई और जेएससीए ने एसीएलओ के रूप में नियुक्त कर बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इनकी नियुक्ति पर कोडरमा जिला के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। 

हर्ष व्यक्त करने वालों में केडीसीए के अमरजीत सिंह छाबड़ा, विवेकानंद चौधरी, अनिल सिंह, डॉ उपेंद्र भदानी, मनोज सहाय पिंकू, विनोद विश्वकर्मा, पंकज सिंह, आलोक पांडे, उमेश सिंह, अशोक दास गुप्ता, राकेश पांडे, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, पवन सिंह, सुनील जैन, अनिल पांडे, सुभाष छाबड़ा, शीतल छाबड़ा, मोहम्मद तहसीन, धर्मेंद्र कौशिक, कुंदन राणा, रोहित कुमार, मुकेश प्रभाकर, सुरेंद्र प्रसाद, रवि कुमार यादव, दीपक यादव, मनोज चौरसिया, राजू यादव, धीरज पांडे, अरशद खान, पिंटू शुक्ला, धीरज कुमार, अमित सिंह, बीरमल सिंह, चंदन सिंह, दीपक पांडे, विवेक पांडे, सुधांशु सिंह, परीक्षित सिंह, अमन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse