टीम एबीएन, रांची। सामाजिक-सांस्कृतिक अवधारणा का जीवंत प्रतीक गूंज महोत्सव-2022 का उद्घाटन 18 दिसंबर को होगा। उद्घाटन समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस जी मुख्य अतिथि होंगे। इसे लेकर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने आज राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की तथा गूंज महोत्सव का आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया।
परंपरा को संजोने, लोक कलाकारों को मंच देने, युवा प्रतिभा निखारने, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, हेल्थ कैंप, कौशल विकास जैसे विविध आयाम से जुड़े गूंज महोत्सव का आयोजन सिल्ली स्टेडियम परिसर में 18, 19 एवं 20 दिसंबर को होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
गूंज महोत्सव-2022 को लेकर श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि तीन दिनों के महोत्सव में कई योजना और सेवा की शुरुआत की जा रही है। हम सभी को मिलकर सृजन के प्रयासों को मूर्त रूप देना है, ताकि वर्तमान के साथ भविष्य की पीढ़ियां अवसरों को अपने पक्ष में कर सके। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने एक प्रव्स विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse