एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.95 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 11 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 4,244 रह गयी है और इसी अवधि में कोरोना के संक्रमण से 243 लोगों के मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 4,41,39,299 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी दौरान, में कोरोना महामारी के संक्रमण से तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,647 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है।
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,466 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 हो गयी है।कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,629 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,29,535 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 40,306 तक पहुंच गयी है।
केरल में 19 सक्रिय मामलों के घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,501 रह गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,53,851 हो गई है और मतृकों की संख्या 71,514 है। राहत की बात है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, झारखंड, लद्दाख, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। इसके अलावा पांच राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना का कोई नया सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse