टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में प्रखंड चुरचू की स्थिति काफी खराब है। अभी तक बहुत ही कम किसानों ने इसमें अपना पंजीयन और ई-केवाईसी करवाया है। सरकार द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि-15 दिसंबर तक जो किसान अपना पंजीयन और ई-केवाईसी नहीं करवायेंगे वे इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जायेंगे। चुरचू प्रखंड को सरकार द्वारा सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है।
सुखाग्रस्त प्रखंडों में किसानों को राहत देने के लिए सरकार प्रति एकड़ 35 सौ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खाते में करने वाली है। इसका लाभ लेने के लिए जिन किसानों ने पूर्व में झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत पंजीयन करवाया था। उन्हें सीएससी सेंटर/प्रज्ञा केंद्र जाकर अपना ई-केवाईसी योजना के तहत अपने आधार को जोड़ना है। किसानों ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना में पंजीयन नहीं करवाया थे,वे वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, जमीन का रसीद,बैंक पासबुक की छाया प्रति और वंशावली के साथ अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में करवा सकते हैं। इसकी जानकारी चुरचू प्रखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक ने दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse