टीम एबीएन, चुरचू (हजारीबाग)। मंगलवार को प्रखंड प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने किया।
इस बैठक में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की गयी। वहीं चुरचू पंचायत के ग्राम चिरुबेडा और पिपराबेड़ा में बिजली की समस्या को सुधार लाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। चुरचू के जमडीहा में बनी जल मीनार से गांव में जल्द से जल्द आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न पीडीएस दुकानदारों को नियमित राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे पेयजल, सड़क, बिजली, खाद्य आपूर्ति, कृषि विभाग,वन विभाग समेत कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर बीडीओ इंदर कुमार, उपप्रमुख संजय कुमार सिंह, सीडीपीओ डॉ रेखा रानी, बीओ नागेश्वर सिंह, सीतल हेमब्रॉम, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार साव, आशा राय, त्रिदेव कुमार, निरंजन महतो, सुनील कुमार, सदाब खान, चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, हेंदेगढ़ा मुखिया गिरजा कुमारी, मालती देवी, भुनेश्वर तुरी, किशोर साव, संतोष टुडू, तालेश्वर मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse