टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही के पहाड़ों में सबसे ऊंची चोटी महाबर पहाड़ की चोटी में स्थित गांव धोबघट में पहुंचकर बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने प्रखंड कार्यालय के अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान ग्रामीणों से संबंधित कई कार्यों के लिए आवेदन भी प्राप्त किया।
जानकारी देते हुए बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने बताया कि बहुत दिनों से धोबघाट दौरा पेंडिंग था, चूंकि गांव जाने के लिए उपयुक्त सड़क एवं कोई अन्य मार्ग नही होने के कारण वहां के लोगो को सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए वोटर कार्ड सहित कई कार्य लंबित पड़े थे। जिसको लेकर उन्होंने धोबघट का दौरा किया, जहां पाया कि यहां की मूल समस्याओं में एक सडक की कमी है।
गांव आने का कोई भी रास्ता नहीं है। जिसको लेकर मैं अपने उच्च अधिकारियों से बात करूंगी। साथ ही गांव के विद्यालय में शिक्षको का आभाव है, उसके लिए शिक्षा विभाग से बात करूंगी। साथ ही वोटर कार्ड, पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड सहित राशन कार्ड के पेंडिंग कार्यों को जल्द पूरा किया जायेगा। जिससे ग्रामीणों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो सके।
मौके पर मुखिया मूर्ति देवी, प्रतिनिधि रामचन्द्र टुड्डू, बीपीआरओ सावना मांझी, इलेक्शन आॅपरेटर वशिम अकरम, पेंशन आॅपरेटर मोहन मृधा, कम्प्यूटर आॅपरेटर प्रशांत कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर जगदीश प्रसाद, जीआरएस शिबू विश्वकर्मा, वाशिद सहित अन्य प्रखण्ड कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse