मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : टूर्नामेंट में 13 पंचायत की टीमों ने लिया भाग

 

  • गौरियाकरमा टीम बना प्रखण्ड चैंपियन, कोल्हुआकला को एक शून्य से किया पराजित, विजेता व उपविजेता टीम को किया गया पुरस्कृत

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच का प्रखंड स्तरीय मैच का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के 20 पंचायतों में 13 पंचायत की टीम हिस्सा लिया। 
फुटबॉल मैच का शुभारंभ बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, गौरियाकरमा के मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, कोल्हुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, केदारुत मुखिया सरिता देवी, हरेंद्र गोप की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। प्रखंड स्तरीय फुटबॉल मैच ग्रुप ए में बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, खोड़ाहर, केदारुत, गौरियाकरमा, करियातपुर, धनवार और ग्रुप बी में रसोइया धमना, बसरिया, मलकोको, डपोक, भंडारों, कोल्हुआकला की टीम ने हिस्सा लिया। 
 

ग्रुप ए से पहला मैच बरही पूर्वी व बरही पश्चिमी की टीम कोई मैदानी गोल नही होने पर पेनाल्टी शूट में बरही पश्चिमी ने तीन के मुकाबले चार गोल मारकर विजय हुई। करसो की टीम नही पहुंचने पर खोड़ाहर को वाक ओवर मिला। गौरियाकरमा ने पेनाल्टी शूट आउट में तीन के मुकाबले चार गोल मारकर गौरियाकरमा विजय हुई। करियातपुर एवं धनवार के बीच मैदानी गोल नही होने के कारण पेनाल्टी शूट आउट में करियातपुर ने धनवार को तीन के मुकाबले पांच गोल मारकर विजय हुई। 
ग्रुप बी में बेन्दगी की टीम नही पहुंचने के कारण रसोइया धमना को वाकओवर मिला। कोनरा के नही आने के कारण बसरिया को वाकओवर मिला। दुलमहा के नही आने के कारण मलकोको को वाकओवर मिला। विजैया की टीम नहीं पहुंचने के कारण डपोक को वाकओवर मिला। कोल्हुआकला की टीम भंडारों को पेनाल्टी शूट आउट में तीन के मुकाबले चार गोल मारकर विजय हुआ। सेकंड राउंड में ग्रुप ए के बरही पश्चिमी ने खोड़ाहर को दो गोल से पराजित किया। गौरियाकरमा ने करियातपुर को एक गोल से पराजित किया। गौरियाकरमा व बरही पश्चिमी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और सेमीफाइनल में गौरियाकरमा एक गोल से जीता और फाइनल में अपनी जगह बना ली। 
ग्रुप बी के रसोइया धमना, बसरिया, मलकोको, कोल्हुआकला के बीच लॉटरी कर कोल्हुआकला को डपोक के साथ क्वार्टर फाइनल मैच में कोल्हुआकला 2-0 से डपोक को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। 

क्वार्टर फाइनल में रसोइया धमना ने बसरिया को एक गोल से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में पहुंची। मलकोको को एक गोल से पराजित कर कोल्हुआकला सेमीफाइनल में पहुंच गयी। रसोइया धमना को कोल्हुआकला एक गोल से हराकर फाइनल में पहुंची। 
फाइनल मैच गौरियाकरमा व कोल्हुआकला के बीच सम्पन्न हुआ।

गौरियाकरमा की टीम ने कोल्हुआकला को एक शून्य से हराया। जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, पूर्व जीप प्रतिनिधि मो क्यूम, गौरियाकरमा के मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, कोल्हुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, केदारुत मुखिया सरिता देवी, प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंचमाधव के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, रसोइया धमना मुखिया गोविंद साव, करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पंसस मो तैयब ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व मैडल देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका साहिल आनंद, विजय यादव, बसंत ठाकुर, सुबोध बाडा, रोहित ठाकुर, सुमन कुमार रविदास, पंकज यादव, लोकेश यादव, दुर्गा रजक ने निभाया। 
खेल के दौरान प्रमुख मनोज रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से पंचायत स्तर बालक वर्ग को फुटबॉल एवं अन्य खेलों का जिस तरह से प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वह काबिले तारीफ है। इससे प्रतिभावन खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान होगा जो आगे चलकर गांव, जिला, राज्य एवं देश का नाम रौशन करेगा, मेरी शुभकामनाएं इन उभरते बच्चों के साथ है। मौके पर बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने भी मैदान में जाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एवं फाइनल मैच के आयोजन में बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने अपनी कड़ी मेहनत एवं देखरेख में इस आयोंजन को सफल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, जिसके लिए वो बधाई के पात्र है। गौरियाकरमा पंचायत की टीम प्रखण्ड स्तर पर विजयी होने पर मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी एवं जिला स्तर पर अच्छा खेल दिखाने की शुभकामनाएं दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse