टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सीसीएल के तापीन साउथ कोल डंप को प्रबंधन ने अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया है। जिस कारण यहां के विस्थापित, प्रभावित और शिक्षित बेरोजगार रोजगार के अभाव में इधर-उधर भटकने को मजबूर हो गये हैं। यहां के ग्रामीण रौशनी देवी, महादेव रविदास, राजन कुमार, संतोष कुमार ने तापीन साउथ प्रबंधन को लिखित दिया है। जिसमें लिखा है कि रोड सेल का कोयला पावर प्लांट में हस्तांतरित नहीं किया जाय।
तापीन साउथ रोड सेल सीसीएल के द्वारा विस्थापित, प्रभावित और शिक्षित बेरोजगार युवकों को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने के लिए मुहैया किया गया था। लेकिन सीसीएल प्रबंधन ने किसी कारण वश अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दिया है। लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भुखमरी के स्थिति में आ गये हैं।
क्या है ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने प्रबंधन से मांग किया है कि जब-तक लोकल सेल विस्तार रूप से चालू नहीं हो जाता, तब-तक लोकल सेल के कोयले को किसी तरह से हस्तांतरित नहीं किया जाये। अगर ऐसा किया गया, तो इसका जमकर विरोध किया जायेगा। साथ ही ट्रांसपोर्टिंग के कार्यों को ठप कर दिया जायेगा। जिसकी सारी जबावदेही प्रबंधन की होगी। इसकी लिखित कॉपी महाप्रबंधक मांडू विधायक, उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग को दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse