चरही : नौ को विरोध दिवस मनायेंगे श्रमिक संगठन

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। श्रमिक संगठन जीएमएस के रविंद्र सिंह और एच एमएस के द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह को सीएमपीडीआई में संयुक्त मोर्चा की ओर से 7 दिसंबर को प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। उपरोक्त श्रमिक संगठन के नेताओं ने कहा है कि बीते 30 नवंबर को कोलकता के कोल इंडिया कार्यालय परिसर श्रमिक संगठन बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू की सामूहिक बैठक हुई थी। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोल इंडिया और सीसीएल प्रबंधन के द्वारा वेतन समझौता में लिये गये निर्णय को पुरजोर विरोध किया जायेगा। आगे कहा कि 9 दिसंबर को कोल इंडिया के अनुगिंक कंपनियों एवम सीसीएल इकाइयों में विरोध दिवस मनाया जायेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि 11वें वेतन समझौता जल्द लागू किया जाय। इसके लिए कोल इंडिया और सीसी एल के कोल कर्मियों का एक कन्वेशन सम्मेलन आगामी 7 जनवरी 23 को सीएमपीडीआईएल रांची में किया जायेगा। इस कन्वेंशन सम्मेलन में चारों श्रमिक संगठन बीएमएस, एचएमएस एटक और सीटू से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। कन्वेंशन में वेतन समझौता से संबंधित अगली रणनीति तय की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse