चरही : विज्ञान प्रदर्शनी के बहाने संत मेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखायी कला

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के चरही संत मेरी स्कूल के दर्जनों छात्रों-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाये गए कलाओं को स्कूल परिसर में स्टॉल लगाकार इस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और आर्ट्स कला की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की। जिसमें मंगल मिशन, पानी बचाने, आधुनिक खेती, पवन चकी, सोलर एनर्जी सहित कई आर्ट कलाओं को इस प्रदर्शनी में देखने के लिये छात्र-छात्राओं के अभिभावक गण पहुंचे थे। 

विद्यालय के प्राचार्य सिवानी दास ने तैयार किये गये कलाओं को देखकर काफी खुशी जाहिर की। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष कराया जाता है। इस के कार्यक्रम को कराए जाने से छात्र-छात्राओं में उत्साह बढ़ता है। साथ ही साथ शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। इस विज्ञान प्रदर्शनी कला के लिए विद्यालय परिवार की ओर से प्रोत्साहित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse