टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल झारखंड धाम में भाजपा जमुआ विधानसभा के चारों मंडल की बैठक हुई, जिसमें झारखंड धाम, हीरोडीह, नवडीहा व जमुआ मंडल को शामिल किया गया था। इसके बाद झारखंड धाम मंदिर के समीप विवाह भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व जमुआ विधायक केदार हाजरा मुख्य अतिथि थे।
यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। पार्टी में सदैव देशहित का ख्याल रखा जाता है। भाजपा का इतिहास है कि वह परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार वंशवाद व परिवारवाद की बाढ़ में बह रही है। वहीं, विधायक हाजरा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था। आज भाजपा बोलती है और दुनिया सुनती है। भाजपा के पास नियत है, नेता है। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए हाजरा ने कहा कि यह सरकार सिद्धांत से भटक चुकी है और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये। कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा, जिसमें झारखंड धाम में स्वास्थ्य उपकेंद्र, झारखंड धाम रेलवे हाल्ट जैसी कई मांगें शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse