पिता लालू को किडनी देने पर भाजपा नेता बोले- बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिंगापुर में सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन कराने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद होश में आ गए हैं और उन्होंने प्रार्थनाओं के लिए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। प्रसाद की 40 साल की बेटी रोहिणी आचार्य को अपने 70 वर्षीय पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिल रही है। वहीं इस बीच बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर रोहिणी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी हैं, मुझे आप पर गर्व है। आपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कल शाम सर्जरी के बाद ट्विटर पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किये और शुभचिंतकों को बताया कि दोनों ठीक हैं।
सर्जरी से पहले की अपनी और अपने पिता की तस्वीरों के साथ आचार्य ने अस्पताल से ट्वीट कर कहा था कि रॉक एंड रोल के लिए तैयार। विश मी गुड लक। अपनी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य के बारे में तेजस्वी ने कहा कि डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। ऑपरेशन के वक्त तेजस्वी अपने पिता के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मां राबड़ी देवी तथा सबसे बड़ी बहन मीसा भारती के साथ मौजूद रहे। 

तेजस्वी ने कहा कि आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे राजनीतिक सहयोगियों ने प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse