टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर रांची में लगे हुए पोल पर बड़ा और भव्य त्रिशूल लगाने का प्रस्ताव देते हुए सांसद श्री संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखा है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि पहाड़ी मंदिर, रांची झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहाड़ी बाबा को हम सब अपना अभिभावक मानते हैं। यह स्थल भगवान शिव का स्वयं सिद्ध स्थल है।
श्री सेठ ने कहा है कि अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में यहां विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था, परंतु किन्हीं कारणों से यह फलीभूत नहीं हो पाया। जिस स्थान पर तिरंगा लगाया गया था, वहां अब सिर्फ पोल खड़ा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त पोल पर एक विशाल त्रिशूल लगाया जाये, जो भगवान शिव के दर्शन का प्रतीक बने। यह त्रिशूल विश्व का सबसे ऊंचा त्रिशूल भी होगा। श्रद्धालु त्रिशूल के दर्शन कर सकेंगे और यह पहाड़ी मंदिर को नया आकर्षण प्रदान करेगा। सांसद ने इस मामले में उपायुक्त को कार्यवाही का निर्देश दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse