टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 05-12-2022 को जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग के सड़क सुरक्षा टीम द्वारा अन्नदा कॉलेज हजारीबाग में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के आईटी सहायक अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020 में पुरे भारत में कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाओं में 1,31,714 लोग मारे गए है जो अत्यंत गंभीर विषय है।
मौके पर सड़क दुर्घटना होने का प्रमुख कारण अपने वाहनों को तय सीमा से अधिक गति से चलाना है। साथ ही शराब या नशीली वस्तु का सेवन, तय सीमा से अधिक भार लेकर वाहन का परिचालन, मुख्य पथो में जानवरों का विचरण, वाहन चलाने के समय तनाव या ध्यान भटकना, वाहन चालन के दौरान मोबाईल का प्रयोग आदि भी सड़क दुर्घटना का कारण है। सड़क सुरक्षा की टीम ने बताया कि यातायात के नियमों की कड़ाई से पालन से सड़क दुर्घटनाओ को रोका जा सकता है। मौके पर टीम ने बताया कि दुर्घटना पश्चात घायल लोगों को गोल्डन आवर में मदद पहुंचाने पर किसी घायल का कीमती जीवन बचाया जा सकता है एवं सरकार के द्वारा ऐसे गुड सेमेरिटन को पांच हजार तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।
बताया गया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को हिट एंड रन मामले में दो लाख रूपया तथा अन्य सड़क दुर्घटना के मामलो में आपदा निधि अंतर्गत एक लाख रूपए का मुआवजा सरकार के द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। सड़क सुरक्षा के रोड इंजीनियर एनालिस्ट सरिक इकबाल के द्वारा बताया गया की सड़क जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यशाला चलाया जायेगा एवं इस सप्ताह विभिन्न विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम हेतु रोस्टर तैयार कर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अन्नदा कॉलेज के प्राचार्य ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse