पदमा : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमी पंचायत विजयी

 

टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रोमी मैदान में किया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन बीडीओ और जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कीक मार कर किया। बालक वर्ग में रोमी पंचायत बनाम बंदरबेला पंचायत ने फाइनल मैच खेला, जिसमें रोमी पंचायत की टीम 2-0 से विजयी हुई।  
 

बालिका वर्ग में कुटिपिसी पंचायत बनाम पदमा पंचायत फाइनल खेल में शानदार प्रदर्शन किया। जहां पदमा के टीम 01 गोल से विजेता रही। अब दोनों वर्ग के विजेता टीम जिला स्तर पर आयोजित तारीख 9 से 13 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर रोमी मुखिया प्रतिनिधि कुमार मेहता, पदमा मुखिया अनिल मेहता, बंदर बेला मुखिया परमेश्वर मेहता, सूरजपुरा मुखिया सीताराम मेहता, पंचायत राज पदाधिकारी मजहर आलम, पंचायत सचिव सत्य किशोर मेहता एवं इस खेल आयोजन कराने के लिए प्रतिनियुक्त खेल शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, अनुप मेहता, संजय कुमार चौबे, प्रवीण कुमार पाण्डेय, मेनका मेहता, अनिरुद्ध राणा, दीपक कुमार मेहता, मोहम्मद जुबेर आलम, मनीष कुमार, पंकज कुमार, सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse