टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। प्रखंड के झरपो पंचायत के बुध बाजार प्रांगण मोड़ पर कोडरमा लोकसभा सांसद सह शिक्षा राज्य मंत्री अनुपूर्णा देवी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, झरपो मुखिया शिबुप्रसाद सोनी, जिप सदस्य रामप्रसाद, टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल के हाथों संयुक्त रूप से पूजा अर्चना व नारियल तोड़कर शिलान्यास किया गया। मंच संचालन झरपो निवासी सांसद प्रतिनिधि उमेश प्रसाद ने किया। बारी-बारी से लोगों ने मंच पर मुख्य अतिथियों को शॉल, माल्यार्पण, बुके देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सह राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज हमारे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखण्ड अंतर्गत झरपो बुध बाजार से पेटो जाने वाले रास्ते सिवाने नदी जो जिला मुख्यालय को जोड़ती है। जहां लोगो को आवागमन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब पथ निर्माण होने से क्षेत्र वासियो को समस्याओ का सामना नही करना पड़ेगा। वर्षो से सोचा हुआ स्वप्न साकार हुआ। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज क्षेत्र में पूर्ण विकास नही हो पा रही है। हमारे केंद्र सरकार के द्वारा जो योजनाएं लंबित है उसे पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि झरपो पावर सब स्टेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। उससे भी माननीय सांसद महोदया द्वारा जल्द ही उद्धाटन किया जाएगा। इसके बाद में सांसद और विधायक ने उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय झरपो का प्रांगण पहुंचकर शिक्षक शिक्षिकाए छात्र छात्राओं से मिलकर समस्याओ से अवगत हुए। समस्याओं को सुन उन्होनें जल्द समाधान करने के लिए आश्वासन दिया। विद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें पगड़ी एवं बुके देकर स्वागत किया गया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, राम प्रसाद कुशवाहा,महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, प्रविल प्रसाद, दसरथ नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, बद्री भुइयां, मिथलेश कुमार, सुरेंद्र राणा, अजय कुमार, रघुनंदन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, उमेश कुमार, सुरेश प्रसाद, सौरभ सिंह, राजेन्द्र कुमार, श्याम ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि संग ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse