टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। जम्मू कश्मीर में होने वाली 33वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल के लिए चयन हुआ, जिसमें सुरेंद्र कुमार, पिता छोटन और महतो शुभम कुमार, पिता दिलीप प्रसाद सोनी दोनों खिलाड़ी ग्राम मोकतमा का है। जिसमें दोनों खिलाड़ियों को प्रखंड कार्यालय ईचाक से जिला परिषद सदस्य रेनू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी, अंचल अधिकारी मनोज कुमार महथा ने खिलाड़ियों को माला एवं गुलदस्ता देकर रवाना किया। वहीं रेनू देवी ने खिलाड़ियों को बैट, बॉल एवं ट्रैक सूट देकर शुभकामनाएं दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य का कामना की श्रीमती ने कहा कि हमारा इचाक प्रखंड खेलकूद में हमेशा आगे रहा हैं इस बार जीतकर जरूर आयेंगे।
मौके पर समाजसेवी अशोक मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, नरेश प्रसाद मेहता, कांग्रेस नेता कैलाश मेहता, 20 सूत्री सदस्य दिगंबर कुमार मेहता, रामप्रवेश सिंह झारखंड आंदोलनकारी, सुरेंद्र मेहता, कुंदन मेहता, उत्तम गुप्ता, नवल सिंह, रामचंद्र दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse