कटकमसांडी : विधायक मनीष जायसवाल ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की अनुशंसा की

 

टीम एबीएन, कटकमसांडी। हजारीबाग विधानसभा अंर्तगत कटकमसांडी प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से पंचायत ढोठवा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढोठवा की चारदीवारी निर्माण पंचायत शाहपुर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय का सुदृढ़ीकरण एवं पंचायत डांटो खुर्द के ग्राम डांटो कला उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में सुदृढ़ीकरण के लिए तीन महत्त्वपूर्ण योजनाओं की अनुशंसा की है। उक्त आशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने दिया उन्होंने कहा कि इन योजना का पूर्ण होने से प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय का सुदृढ़ीकरण होगा शिक्षा का स्तर में भी सुधार होगा। विधायक जी अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। 
साथ ही सभी ग्रामीणों ने विधायक जी का आभार प्रकट किये और कहे कि जिस तरह से विकास कार्य अपने क्षेत्र में करते हैं इससे इनकी छवि अपने क्षेत्र में एक विकास पुरुष के रूप में उभरती है। इनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती हैं। 
आभार प्रकट करने वालो में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, मंडल अध्यक्ष पश्चिम रीतलाल प्रसाद यादव, उप प्रमुख ममता देवी, ढोठवा मुखिया जय प्रकाश केशरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ढोठवा सोहर राणा, शाहपुर पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, शाहपुर पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन रविदास, राजकुमार यादव, अरविंद यादव, दीपक यादव, संतोष राणा, मिथलेश राणा, अनुराग मितल समस्त ग्रामीण व प्रखंड के संपूर्ण भाजपा कार्यकर्ता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse