टीम एबीएन, बड़कागांव। मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में संघ की बैठक तलासवार पंचायत भवन में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक दिन मुख्य चौक में जाम से निजात पाना, एनटीपीसी और उनके सहायक कंपनी थ्रिवेणी सैनिक में स्थानीय लोगों को नौकरी दिलाना, बड़कागांव में बस स्टैंड की व्यवस्था करना, सड़क और नाली बनाने वाली कंपनी सिंह कंस्ट्रक्शन के द्वारा टैक्सी स्टैंड के पास नाली बनाने छोड़ देने की वजह से रोड पर नाली का बदबूदार पानी आ जाना जिसको लेकर स्थानीय लोगों की मदद से फिलहाल पानी के दिशा बदल देने से अभी रोड में पानी बहना बंद है। इन सभी समस्याओं को लेकर 9 दिसंबर को मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मौके संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहमद तकरीमुल्हा, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, मुखिया कविता देवी, मुखिया नीलम मिंज, मुखिया वासुदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी, मुखिया मोहम्मद इलियास, मुखिया प्रतिनिधि सनित कुमार महतो, मुखिया गीता देवी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse