दारू : पेटो स्वास्थ्य उपकेंद्र से गैरहाजिर रहते हैं डॉक्टर एसके राजन, ग्रामीण नाराज

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो में प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर एसके राजन अक्सर अपने ड्यूटी से गायब रहते हैं। इस बात की शिकायत कई बार यहां के ग्रामीणों ने चिकित्सा प्रभारी व जनप्रतिनिधियों से की पर इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। डॉक्टर एसके राजन की स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो में सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ड्यूटी है पर वो एक्का दुक्का दिन छोड़कर ज्यादातर अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं। इस दौरान इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीज और उनके परिजन काफी परेशान रहते है।  
मरीजों का कहना है कि वे काफी दूरदराज क्षेत्र से गाड़ी का भाड़ा देकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र आते है पर यहां आकर पता चलता है कि डॉक्टर मौजूद नहीं है जिसके कारण मरीज के साथ वे लोग भी काफी परेशान रहते हैं। इस बारे में हरली पंचायत की पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के समाजसेवी पति छोटन कुशवाहा ने बताया कि केंद्र में  तीन डॉक्टर प्रतिनियुक्त है जिसमे डॉक्टर राजन कभी भी केंद्र नहीं आते है। उन्होंने इन्हें हटाकर किसी और चिकित्सक को नियुक्त किया जाय ताकि ग्रामीणों को चिकित्सक की सेवा मिल सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse