रांची : सुरक्षा गार्ड ने कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर को मारी गोली, मौत

 

टीम एबीएन, रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान स्थित निर्माणाधीन टाना भगत ब्वॉयज हॉस्टल के कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। मामले में पिठोरिया पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और मजदूर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्ड ने अपने हथियार से मजदूर को गोली मार दी। सुरक्षा गार्ड फरार है।

पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मजदूर और सुरक्षा गार्ड का नाम और पता अभी नहीं चल पाया है कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ मजदूर मौजूद थे। वे सभी नये होने के कारण दोनों का नाम बता पाने में असमर्थ हैं। वहीं ठेकेदार से पूछताछ के बाद ही मृतक और गार्ड की जानकारी मिल पायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse