टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के विभिन्न जिलों के नए अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नये जिला अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की है।
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुमार राजा को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राकेश किरण महतो को रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रामगढ़ का जिला अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, हजारीबाग का शैलेंद्र कुमार यादव, कोडरमा का नारायण बरनवाल, गिरिडीह का धनंजय कुमार सिंह, देवघर का उदय प्रकाश, जामताड़ा का हरी मोहन मिश्रा, धनबाद का संतोष कुमार सिंह को जबकि बोकारो का उमेश प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है।
इसके अलावा जमशेदपुर का आनंद बिहारी दुबे, चाईबासा का चंद्रशेखर दास, सरायकेला खरसावां का विशु हेंब्रम, खूंटी का रवि मिश्रा, सिमडेगा का डेबिड तिर्की, गुमला का चैतू उरांव, लोहरदगा का शुगर भगत, लातेहार का मुनेश्वर उरांव, गढ़वा का श्रीकांत तिवारी, चतरा का प्रमोद कुमार दुबे और पलामू का जिला अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक को बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse