टीम एबीएन, रांची। दिनांक 2/12/2022 को तमिलनाडु के कोयम्बतूर में प्रथम नेशनल पारा सिटिंग थ्रो बॉल एवं पारा सिटिंग बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस प्रतियोगिता में झारखंड, तेलंगाना, हरियाणा एवं कर्नाटक के टीमें भाग ली थी, जिसमें मुकेश कंचन जी के निर्देशानुसार झारखंड के बालक, बालिकाओं के खिलाड़ी भाग लिए।
झारखंड के बालिका टीम की खिलाड़ी इस प्रकार है प्रतिमा तिर्की कैप्टन, अनीता तिर्की, महिमा उरांव, पुष्पा मिंज, तारामणि लकड़ा, असुंता लकड़ा, रोजनी कोडियार, साथ ही बालक टीम का खिलाड़ी इस प्रकार है सनोज महतो कैप्टन, चंदन लोहारा, भोला लकड़ा, बगिश त्रिपाठी, विशाल नायक, पवन लकड़ा, इत्यादि खिलाड़ी गण समिलित हुए। और इस प्रतियोगता में झारखंड की टीम उपविजेता हुए हैं, संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव मुकेश कंचन, झारखंड के डिसेबल क्रिकेट एसोसियशन के सचिव सरिता सिन्हा, ब्लाईंड क्रिकेट एसोसियशन के रवि साशत्री, देनाप्रंव बाबू, संस्था के संरक्षक, झारखंड दिव्यंग अधिकार मंच के अध्यक्ष अजीत कुमार, बरटोला के समाज सेवी सुरेन्द्र महतो, हुन्दूर के समाज सेवी मोहर महतो, महिला दिव्यांग मंच के संयोजक सोनाली पाल, इत्यादि गणमान्य लोग टीम को बधाई दी। टीम कल 9.30 बजे सुबह रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse