टीम एबीएन, हजारीबाग। प्रखंड के सलगावां पंचायत भवन में रविवार को कृषि, पशुपालन व सहकारिता प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन अतिथि जिप सदस्य जीतन राम, सलगावां पंचायत के मुखिया मधु रानी व सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। सहकार-संवाद विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में कटकमदाग, कटकमसांडी व सदर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष, विभिन्न प्रकार की समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
अतिथि जिप सदस्य जीतन राम ने कहा कि सरकार किसानों की उन्नती के लिए कई योजनाएं चला रही है। पैक्स अध्यक्ष सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचायें। तभी गांवों के विकास संभव हो पायेगा। बीसीईओ कटकमदाग अनुग्रह होरो, कटकमसांडी के सौकत सरवर व सदर के सुनील हेम्ब्रम ने प्रशिक्षण का विषय प्रवेश कराते हुए सामान्य लेखा प्रणाली झारखंड सहकारी समिति अधिनियम 1935 यथा संशोधित 2015, झारखंड सहकारी समिति नियमावली 1959, झारखंड स्वालंबी सहकारी समिति अधिनियम 1996 की प्रमुख जानकारियां दी।
पैक्स अध्यक्षों को व्यवसाय विकास योजना, सदस्यता वृद्धि, समितियों का निबंधन, धान अधिप्राप्ति सहित अन्य योजनाओं से अवगत कराया। झामको फेड के सदस्य सदानंद ओझा ने पैक्स सदस्य व ग्रामीणों से जमा वृद्धि में सहयोग करने की अपील की। कहा कि पैक्स एक-दूसरे के सहयोग से ही प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है। प्रशिक्षण को सलगावां मुखिया प्रतिनिधि महेश कुशवाहा सहित अन्य संबोधित कर पैक्सों को सुदृढ बनाने पर विचार रखा।
मौके पर सहकारिता विभाग के प्रधान लिपिक अजीत कुमार, बीटीएम विजय कुमार, सलगावां पैक्स प्रबंधक रविन्द्र कुमार दास, पूर्व मुखिया नारायण साव, सुजीत कुमार, घनश्याम यादव, विनोद कुमार, गणेश प्रसाद, इंद्रजीत मिश्रा, गणेश साव, बालेश्वर कुमार, सुखदेव महतो सहित विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse