वरीय अधिकारी के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी खड़े न हों तो एक कदम भी चलना मुश्किल : हेमन्त

 

  • झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के गठन से पहले आर्यभट्ट सभागार में आम सभा आयोजित किया गया। लगभग 8 वर्ष बाद ये आम सभा आयोजित हुई है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के इस आम सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरीय अधिकारी के साथ खड़े न हों तो वो एक कदम भी नहीं चल सकते।

हमारी प्रशासनिक व्यवस्था हो मजबूत
हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि प्रशासनिक सुधार के लिए हमने एक आयोग का भी गठन किया था और उसकी रिपोर्ट भी आई थी, उसका अध्ययन आवश्यक है। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि हमारी प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो, उनकी हर समस्याओं का समाधान हो। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत नहीं है तो राज्य को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल है। आज जहां झारखंड को होना चाहिए, उसके विपरीत देश के सबसे पिछड़े राज्य में शामिल है। अगर हमारी व्यवस्था ठीक नहीं है तो इसका कारण क्या है? अभी भी राज्य में खेती तो छोड़िए, पीने का पानी भी ठीक ढंग से नहीं मिल पता है।

पुलिस प्रशासनिक विभाग में भी बहुत गड़बड़ी
श्री सोरेन ने आगे कहा कि हमें व्यवस्था में ईमानदारी और लगन के साथ लगने की आवश्यकता है। हमारी व्यवस्था के बीच से ही कुछ पदाधिकारी ऐसा कर जाते हैं कि व्यवस्था और सरकार का सिर शर्म से झुक जाता है। पुलिस प्रशासनिक विभाग में भी बहुत गड़बड़ है, हमने कहा है क्लर्क स्तर तक के लोगों का तबादला हो, जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse