रांची : पार्षद रंजू सिंह ने किया पेवर्स ब्लॉक का उदघाटन

 

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के वार्ड 11 के विभिन्न मोहल्लों में पेवर्स ब्लॉक लगाकर सड़कों का सुंदरीकरण हो रहा है। इसी कड़ी में गढ़ा टोली गौस नगर में भी पेवर्स ब्लॉक लगाया गया, जिसका उद्घाटन स्थानीय पार्षद रंजू सिंह ने किया। उद्घाटन पूर्व पार्षद अभय सिंह की उपस्थिति में हुआ। स्थानीय लोग सड़क निर्माण को लेकर काफी वर्षों से परेशान थे। चलने लायक सड़क नहीं होने के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। जिसके बाद 4 वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों की मांग करने पर पार्षद प्रतिनिधि गुलाम जावेद, समाज सेवी सदाम कुरैशी एवं राजू खान ने समस्या को देखकर पहल करते हुए वार्ड पार्षद को इस विकट समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद रंजू सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि निर्माण करा दिया जायेगा। 

अपने वादे को पूरा करते हुए आज गढ़ा टोली गौस नगर के विभिन्न गलियों में पेवर्स ब्लॉक से सड़कों का सौंदर्यकरण का कार्य संपन्न हुआ। निर्माण कार्य से लोग काफी खुश है। स्थानीय लोगों ने पार्षद को उपस्थित देख अन्य अपनी अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर पार्षद रंजू सिंह ने कहा वार्ड 11 में विकास काफी तेज़ गति से हुआ है विशेषकर स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रोड और नालियां प्रमुखता से बनाई जा रही है। वार्ड 11 में विकास का यह पहिया भविष्य में इसी तरहा चलता रहेगा। 

मौके पर पूर्व पार्षद अभय सिंह, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी, राजु खान, शाहजहां कुरैशी, रेहाना खातून, टिंकू राम, आशिक कुरैशी, अन्नी खातून, जलाल, कासिम मल्लिक, हसमुख खातून, फिरोज सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड 11 के पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse