टीम एबीएन, रांची। पासवा की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले राज्य के शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार इस समारोह में 2000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद एवं अन्य शिक्षाविदों के द्वारा राज्य के 2000 से अधिक प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।
बताते चलें कि शिक्षक जो सम्मानित होकर जाते हैं वह और ऊर्जा के साथ बच्चों का भविष्य संवारने में अधिक परिश्रम करते हैं। शिक्षक सम्मान समारोह के साथ-साथ आयोजित कार्यशाला में कई विद्वान भी अपने व्याख्यान रखेंगे जिसमें मुख्य रुप से रिनपास के निदेशक डॉ जोयती सिमलई, आर्य ज्ञान प्रचार समिति के निदेशक व डीएवी ग्रुप के पूर्व निदेशक एलआर सैनी, संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य नाबोर लकड़ा, पद्मभूषण मुकुन्द नायक सहित कई शिक्षाविद् एवं प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse