टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के आदित्यपुर सहारा गार्डेन सिटी निवासी अंकिता आशी कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर पहुंच गई है। इस एपिसोड में अंकिता आशी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर खेलते हुए नजर आई। बता दें कि अंकिता से पहले उनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच की है।
अंकिता आर्किटेक्ट अनूप कुमार की बेटी है। अंकिता ने बताया कि इनकी मां ज्योति सिन्हा भी कौन बनेगा करोड़पति में फास्टेट फिंगर तक पहुंच चुकी हैं। अंकिता के पिता जमशेदपुर के जाने माने आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं। वे आशी आर्किटेक्ट के नाम से मशहूर हैं। अंकिता की सफलता पर पूरे परिवार और शुभचिंतकों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।
इधर, अमिताभ बच्चन ने काफी बेहतर बातचीत की जैसे लगा कि पुराने परिचित हैं। बता दें कि अंकिता केबीसी शो को बचपन से देख रही है। मां के कहने पर प्ले एलॉग खेलना शुरू किया। पहले कभी सोचा नहीं था कि हॉट सीट पर जाना है। हमेशा यही सोचा कि ठीक है एक फैमली टाइम है, सब साथ में शो देखते हैं। और खेलते भी रहते हैं। फिर जब सलेक्शन हुआ और कॉल आया तो काफी आश्चर्यजनक था। काफी इंटरव्यू हुआ उसके बाद फास्टेट फिंगर के लिए सलेक्शन हुआ। वहां जाने के बाद माहौल ही बिल्कुल अलग था।
अंकिता ने बताया कि केबीसी में दूसरी बार जाने का मौका मिला। पहली बार मां के साथ गयी थी, लेकिन इस बार प्रतिभागी बनकर जाने का मौका मिला। इसी वर्ष सितंबर में मां केबीसी में गयी थी, लेकिन वह हॉट सीट पर नहीं जा सकी थीं। साथ ही बता दें कि अंकिता की मां ज्योति सिन्हा ने कहा कि केबीसी इसलिए पसंद है कि बचपन से क्विज से लगाव रहा है। इससे ज्ञान बढ़ता है। पूरी फैमिली मिलकर केबीसी खेलते थे। मां ने बताया कि बेटी को हॉट सीट पर जाने का मौका मिला, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अमिताभ जी का व्यवहार काफी पसंद है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse