टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इको सेंसेटिव जोन संघर्ष समिति के बैनर तले इक्को सेंसेटिव जॉन के खिलाफ सिझुवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में सर्वदलीय बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह इक्को सेंसेटिव जॉन संघर्षशील समिति के अध्यक्ष भागवत प्रसाद मेहता जबकि संचालन झामुमो नेता व पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता ने किया।
मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन जनहित के खिलाफ है सरकार को इसे वापस लेना होगा। हजारीबाग वन आश्रयणी की आड़ में इचाक को गरीबों की चरम सीमा पर धकेलने का काम किया है। उक्त बातें हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा।जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि बिना ग्राम सभा और बिना आम सभा के 218 गांव को नरक में धकेल दिया गया। इसके खिलाफ गांव स्तर पर कमेटी बनाएं, हमेशा आपके साथ है।
बैठक को पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर कुमार मेहता, जीप सदस्य रेणु देवी, पद्दमा जीप सदस्य बसंत मेहता, जदयू के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार मेहता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, सुनील मेहता, चोहन महतो, चंद्रदेव मेहता समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया।
बैठक में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि डेगनारायण मेहता, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, सुनील कुमार मेहता, सचिव राजेश कुमार मेहता, मुखिया नंदकिशोर मेहता, मोदी कुमार मेहता, सुनीता देवी, संगीता देवी, उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार,पूर्व मुखिया संतोष कुमार मेहता, पूर्व प्रमुख कौशल नाथ मेहता, मुख्य प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता, ओम प्रकाश मेहता, चंदन कुमार मेहता, चंद्रधारी प्रसाद, पूर्व मुखिया अशोक यादव, भीम प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, मुरली प्रसाद मेहता, कैलाश प्रसाद मेहता, अशोक मेहता, प्रेमलाल मेहता, सौरभ कुमार मेहता, सतीश मेहता राजेश मेहता, भुनेश्वर मेहता, मुकेश उपाध्याय समेत दर्जनों प्रतिनिधि और ग्रामीण लोग उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse