टीम एबीएन, रांची। भारतीय रेलवे ने रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस को 6 दिसंबर को रद्द करने का फैसला किया है। साथ ही रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जायेगी। दरअसल, आद्रा मंडल के आद्रा-मोदिनीपुर रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे का निर्माण कार्य किया जायेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा। इस कारण 6 दिसंबर को रांची रेल मंडल से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रांची रेल मंडल के पीआरओ बताया कि आद्रा मंडल के आद्रा-मोदिनीपुर रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे का निर्माण कार्य के कारण 6 दिसंबर को ट्रेन संख्या 18035/18036 हटिया-खड़कपुर-हटिया एक्सप्रेस खड़कपुर व हटिया से रद्द रहेगी. जिन यात्रियों ने इस ट्रेन में टिकट बुक करा रखी है, उन्हें पूरा पैसा रिफंड कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse