टीम एबीएन, रांची। पासवा द्वारा 4 दिसंबर को दीक्षांत मंडप मोरहाबादी रांची विश्वविद्यालय,रांची में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर है।बैठकों एवं संपर्कों का दौर जारी है। कार्यक्रम स्थल एवं मोरहाबादी अतिथिशाला में पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में अरविन्द कुमार, आलोक बिपीन टोप्पो, संजय प्रसाद, डा सुषमा केरकेट्टा, राशीद अंसारी, अल्ताफ अंसारी, राजन कुमार, मेंहुल दूबे, मुकेश कुमार सिंह, शुभोजित अधिकारी, कैलाश कुमार उपस्थित थे।
प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में पूरे राज्य से लगभग 2000 शिक्षकों को पूर्वाहन 10:30 बजे से सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। राज्य का अब तक के सबसे बड़े शिक्षक सम्मान समारोह में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव राज्यभर के शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही साथ प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर को भी सम्मानित किया जाएगा।
रांची जिला पासवा अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया में शामिल होने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद कल दिनांक 3 दिसम्बर को अपराह्न 1.00 बजे सेवा विमान से रांची आयेंगे और एअरपोर्ट से राजकीय अतिथिशाला होते हुए दीक्षांत मंडप जाएंगे एवं तैयारियों का जायजा लेंगे। रांची जिला अध्यक्ष ने बताया कि 3 दिसम्बर को पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद का जन्मदिन है इसलिए पासवा परिवार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनायेगी एवं केक काटकर सेलीब्रेट करेगी।
शिक्षक सम्मान समारोह के साथ साथ शिक्षकों के लिए बच्चों के द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल विषय पर कार्यशाला भी आयोजित किए जा रहे हैं, कार्यशाला के मुख्य वक्ता रिनपास की डायरेक्टर डा.जयती सिमलई व्याख्यान देंगी जबकि शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता आर्य ज्ञान प्रचार समिति के निदेशक व डीएभी ग्रुप के पूर्व डायरेक्टर एल आर सैनी होंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने संचालन समिति का गठन किया गया है जो अपने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
संयोजक:- लाल किशोर नाथ शाहदेव
सह संयोजक:- अरविन्द कुमार
1.रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट- 4 दिसम्बर, पूर्वाह्न 8.30 से 10.00 बजे तक :- इस्मत इस्लाम,अंकिता कुमारी,सती सिन्हा,चारुमाला कुमारी
2. डायरेक्टर/प्राचार्य का स्वागत एवं उचित स्थान ग्रहण कराना:- रणधीर कौशिक, मुकेश कुमार सिंह, विजय लक्ष्मी, मनीष पाठक।
शिक्षकों का स्वागत सह उचित स्थान पर बैठाना:- आलोक बिपीन टोप्पो, संजय प्रसाद,अनिकेत कुमार, अंकिता कुमारी।
भोजन,चाय,पानी:-मुजाहिद इस्लाम,संजय प्रसाद,मनीष पाठक, प्रियंका कुमारी।
मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि के साथ:-अनामिका सिंह,निशा कुजूर,संगीता सिंह,अनिकेत कुमार।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी:-आलोक बिपीन टोप्पो, कैलाश कुमार,राशीद अंसारी, अल्ताफ अंसारी,नीलम देवी।
टेन्ट व्यवस्था:-आलोक बिपीन टोप्पो,मेंहुल कृष्णा,माणिक पाठक।
साउंड सिस्टम प्रभारी:- मुजाहिद इस्लाम
मोमेंटो,बैच,शॉल,अंगवस्त्र प्रभारी:- अरविन्द कुमार,अमीन अंसारी,मजीद अंसारी,राजन कुमार।
विभिन्न जिलों से आने वाले सम्मानित के स्वागत प्रभारी:-आलोक बिपीन, अंकिता कुमारी एवं एनएसएस
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोटोकॉल प्रभारी:- तौफिक हुसैन अंसारी
मंच व्यवस्था प्रभारी:- डा सुषमा केरकेट्टा,अनिकेत कुमार,चारुबाला कुमारी
सोशल मीडिया प्रभारी:- नीरज सहाय
मीडिया प्रभारी:- डा राजेश गुप्ता छोटू
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse