जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में कांके प्रखंड की टीम विजेता

 

टीम एबीएन, रांची। आज 2 दिसंबर 2022 को जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची के मैदान में वर्ग 6 से 8 के लिए बालिका श्रेणी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जिले के दौरान कुल 18 प्रखंडों की टीम ने भाग लिया, जिसमें कांके प्रखंड की टीम विजेता रही। जबकि लापुंग प्रखंड के टीम उपविजेता रहे। विजेता टीम को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र सिंह सैनी ने विजेता ट्रॉफी वितरण किये।

इसी प्रकार बालक की श्रेणी का मैच संत जॉन उच्च विद्यालय इंग्लिश मीडियम रांची के मैदान में आयोजित किया गया प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसके फाइनल में नगड़ी एवम मांडर के बीच मुकाबला हुआ। अंत में नगड़ी की टीम विजेता रही जबकि मांडर की टीम उपविजेता रही। 

प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान श्री विनय बंधु कच्छप, प्रताप कुमार, पंकज तिर्की, ओम प्रकाश उपाध्याय, शांति कुमारी, करुणा पूर्ति एवम सुश्री कृपा के साथ फिजिकल टीचर जफ्फार इमाम, मुदरस्सर व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse