सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये : उपायुक्त गोड्डा

 

  • अस्पताल प्रबंधन की बैठक में उपायुक्त गोड्डा ने मेडिकल सुविधा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। आज दिनांक 02.12.2022 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर  की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त महोदय के द्वारा अस्पताल प्रबंधन समिति के अंतर्गत विभिन्न एजेंडाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा 72 पीस फायर एक्सटिंग्विशर, सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, सीसीटीवी कैमरा की रिपेयरिंग, स्ट्रेचर की आपूर्ति व्हीलचेयर अन्य उपयोगी बस्तुएं क्रय करने की जानकारी सिविल सर्जन गोड्डा से प्राप्त की गई। उपायुक्त महोदय के द्वारा  बैठक में अस्पताल के अंत: विभाग एवं बाह्य विभाग के लिए एलईडी ट्यूबलाइट एवं एलईडी बल्ब आवश्यकता अनुसार क्रय करने की जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही साथ सदर अस्पताल गोड्डा में आकस्मिक शल्य कक्ष में दो शल्य कक्ष लाइट, शल्य कक्ष टेबल लगाने, मुख्य प्रवेश द्वार पर झारखंड सरकार के लोगो, सुरक्षा गार्ड से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

सिविल सर्जन गोड्डा ने बताया कि अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण हेतु प्रस्ताव दी गई। जिस संबंध में उपायुक्त महोदय के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया ताकि सदर अस्पताल में  मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त महोदय के द्वारा सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अस्पताल में और भी सुविधाओं को बढ़ाने पर सहमति बनी ताकि जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा श्री अविनाश कुमार, पूर्व सिविल सर्जन गोड्डा श्रीमती बनदेबी झा, प्रभारी डीएस डॉ ताराशंकर झा, हॉस्पिटल मैनेजर श्रीमती मोनाली राय, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse