टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले रामदेव खैरिका के कवालु में जमीन लीज पर लेकर सब्जी का व्यापार करने वाले व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था जिसके उद्भेदन में दारू थाना पुलिस पूरी तत्परता से लगी हुई है। अपराधियों ने जिस सिम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगी थी। उसका पूरा ब्यौरा निकालकर पॉलिस अपराध में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दारू थाना के तेज तर्रार थाना प्रभारी अमित कुमार खुद इसके उद्भेदन में लगे हुए हैं। अबतक इस मामले में पुलिस ने सिमरिया क्षेत्र से कुल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, पर फिर भी वो मुख्य सरगना तक नही पहुंच पाई है। हिरासत में लिये गये लोगों को शुरुआती पूछताछ के बाद पीआर बांड पर फिलहाल छोड़ दिया गया है। इस मामले में अपराधी भी काफी शातिराना तरीके का इस्तेमाल किये है किसी दूसरे के नाम से सिम लेकर इस मामले में उसका इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया गया है।
पुलिस शुरुआत में इसे किसी आम अपराध की घटना मान कर चल रही थी। पर अपराधियों द्वारा शातिराना तरीके से अपराध की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। उससे पुलिस भी काफी चौकन्ना होकर इसकी जांच कर रही है। उसे उम्मीद है कि अगले दो दिनों में उस मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse