हजारीबाग : कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करनेवाले किये गये सम्मानित

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आज सदर अस्पताल हजारीबाग में 61वां नेशनल फार्मेसी वीक फार्मासिस्ट सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया, जिसमें फार्मा जगत के कोविड-19 में अच्छे कार्य किये को अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रितु सहाय ड्रग कंट्रोलर झारखंड, विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर सह उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के श्री सुमंत तिवारी,  हजारीबाग के  ड्रग इंस्पेक्टर प्रतिभा झा , साथ ही साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी ड्रग इंस्पेक्टर एवं हजारीबाग चतरा, रामगढ़ बोकारो, कोडरमा, जमशेदपुर के फार्मासिस्ट शामिल हुए मुख्य रूप से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार हजारीबाग जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सचिव सुजीत कुमार संरक्षक जय नारायण सिंह देवाशीष, पवन कुमार, आफाक अली, विमल कुमार, मनोज झा, मोहम्मद शहंशाह आरिफ उल हक कुणाल कुमार गुप्ता, राहुल कुमार शामिल रहे। 
 

इस कार्यक्रम में कोविड-19 में उत्कृष्ट काम करने वाले संस्थानों में कार्यरत फार्मासिस्ट को फार्मासिस्ट रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। जो इस प्रकार हैं : पवन कुमार शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग के स्टोर इंचार्ज, मनोज कुमार झा, कोडरमा  अस्पताल, रमेश कुमार प्रमाणिक आरोग्यम् अस्पताल हजारीबाग, आकांक्षा कुमारी गुप्ता जनकल्याण दवाई दोस्त एसबीएमसीएच हजारीबाग, कुणाल कुणाल कुमार गुप्ता चतरा पीएससी, जय नारायण सिंह, सीसीएल रिटायर्ड, ज्ञान ज्योति के प्रोफेसर उमेश कुमार गुप्ता, आरएस कॉलेज आॅफ फामेर्सी के प्रोफेसर मिथलेश कुमार  फा, आरके मेडिसिन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आरके रजक, गुड़िया कुमारी, चांद कुमार, एआरटी  सेंटर के फार्मासिस्ट विमल कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट देवा सीस कुमार  एवं काफी संख्या में फार्मासिस्ट गन शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse