चतरा : पुलिसिया कार्रवाई में 30 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

 

  • अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

टीम एबीएन, चतरा/ रांची। चतरा में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य मार्ग एनएच 22 पर स्थित घंघरी इलाके से घर मे छुपाकर रखे करीब 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया गया है।  
उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहु ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घंघरी इलाके के एक घर में ड्राई स्टेट बिहार में अवैध रूप से तस्करी करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण तस्करों द्वारा किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ही घर में छुपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया गया। जब्त सभी शराब की बोतलों पर इम्परियल ब्लू कम्पनी का स्टिकर लगा हुआ है। पकड़ी गई शराब सेल इन चंडीगढ़ की है।  उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब की खेप को जब्त करने के बाद तस्करी में शामिल अजय दास नामक तस्कर की पहचान की गई है। साथ ही उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह झारखंड-बिहार सीम पर स्थित पंडरीमादा जंगल से भी अजय द्वारा भंडारित अवैध अंग्रेजी शराब का खेप पकड़ा गया था। उस मामले में भी पुलिस और उत्पाद विभाग को अजय दास की तलाश है।  
उत्पाद अधीक्षक के अनुसार शराब माफिया अजय दास बिहार में तस्करी करने के उद्देश्य से शराब की खेप को स्थानीय स्तर पर गरीब और अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों के लोगों को पैसे और शराब का प्रलोभन देकर उनके घरों में अवैध तरीके से शराब का भंडारण करता था। जहां से पुलिस व आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंक शराब की तस्करी की जाती थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse