कोडरमा : आंगनबाड़ी फेडरेशन (आइफा) के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि दल मदुरै रवाना

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सीटू से सम्बद्ध ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर (आइफा) का राष्ट्रीय सम्मेलन लिए झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान के नेतृत्व में 13 सदस्यीय प्रतिनिधियों का दल शुक्रवार को मदुरै रवाना हो गया। जिसमें कोडरमा जिला से प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, उपाध्यक्ष शकुंतला मेहता, जिला कोषाध्यक्ष संतोषी देवी, कुमारी सरिता, कंचन देवी, गीता देवी, रेखा कुमारी व रामकृष्ण मेहता के अलावा गोड्डा जिला से प्रदेश सचिव सावित्री सोरेन, मीनू मूर्मू, प्रीति कुमारी हांसदा और जामताड़ा जिला से मंजू बेसरा शामिल हैं। 

इस संबंध में सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने बताया कि आंगनबाड़ी फेडरेशन (आइफा) का दशवां राष्ट्रीय सम्मेलन 6 से 9 दिसम्बर को तमिलनाडु में मंदिरों का शहर के नाम से प्रसिद्ध मदुरै में आयोजित है। इसमें देशभर से विभिन्न प्रदेशों के आंगनबाड़ी यूनियनों के 1000 हजार चूने हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

सम्मेलन में आईसीडीएस का निजीकरण और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ तथा न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, सेविका सहायिका का स्थायीकरण करने, ग्रेच्युटी पेंशन का लाभ देने आदि बुनियादी मांगों पर देशव्यापी आंदोलन को तेज करने के लिए चर्चा किया जायेगा और मजबूत रणनीति बनाया जायेगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का भी चुनाव किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse