टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा का 32वां दीक्षा समारोह दो साल बाद आफलाइन माध्यम से कालेज कैंपस में होगा। सत्र 2018-22 के यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी। कुल 1532 छात्रों को डिग्री दी जायेगी। इसके साथ ही 11 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल और संस्थान के चांसलर रमेश बैस करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन एस सोमनाथ होंगे। इस बार दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आएंगे। इसमें छात्रों को कुर्ता पजामा पहनने का निर्देश दिया गया है। जबकि छात्राएं लाल पाड़ साड़ी में नजर आयेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse