क्लोवर ऑर्गेनिक को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। फसलों की जैविक खेती को अपनाने में 50 से अधिक एफपीसी की मदद करने, मिजोरम राज्य में 18 मीट्रिक टन जैविक अनानास और 350 मीट्रिक टन से अधिक जैविक अदरक की बिक्री का लक्ष्य प्राप्त करने वाली क्लोवर आर्गेनिक प्रालि को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में क्लोवर द्वारा प्रवर्तित और एमओवीसीडीएनईआर के तहत समर्थित मिजोरम राज्य के ख्वाजोल जिले के तुईचांगरल एफपीसी को राज्य में सर्वश्रेष्ठ एफपीसी से सम्मानित किया गया।
 

पुणे में आयोजित एक समारोह में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने MOVCDNER  के तहत कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता और दिये गये मूल्यवान योगदान के लिए क्लोवर ऑर्गेनिक को सम्मानित किया। भव्य समारोह में मिजोरम के ख्वाजोल जिले के तुइचांगराल एफपीसी को सीईओ श्री वनलालरेमरुतपुइया को माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी द्वारा सर्वश्रेष्ठ एफपीसी से सम्मानित किया गया। कंपनी ने हरियाणा के एक खरीदार द्वारा दिये गये 18 मीट्रिक टन रसायन मुक्त अनानास के ऑर्डर को पूरा करने के लिये उपरोक्त सभी एजेंसियों द्वारा निर्देशित और समर्थित एक समूह के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया था।
क्लोवर ऑर्गेनिक के लिए पुरस्कार सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने प्राप्त किया। इस विशिष्ट उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने इसका श्रेय किसानों की कड़ी मेहनत और कंपनी और अन्य सभी सक्षम एजेंसियों में जैविक प्रक्रिया में उनके द्वारा किये गये भरोसे को दिया। संजय अग्रवाल जी ने बताया की क्लोवर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2008 में किसानों को अपनी फसलों की बिक्री के माध्यम से अधिकतम आर्थिक लाभ प्रदान करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse