टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में किसान उत्पादक संगठन के विकास हेतु चल रही केन्द्रीय योजना की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त गोड्डा श्री संजय सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री धर्मेश पांडे, नाबार्ड के डीडीएम श्रीमती नूतन राज, कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डॉ रविशंकर, जिला कृषि पदाधिकारी, आत्मा के उप परियोजना निदेशक, एनसीडीसी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में नाबार्ड के डीडीएम श्रीमती नूतन राज के द्वारा योजना के तहत बने किसान उत्पादक संगठनों के बारे में बताया गया। जिले में नाबार्ड के द्वारा 2 और एनसीडीसी के द्वारा 4 किसान उत्पादक संगठनों का गठन करवाया गया है। प्रदान, ईसाफ़ और अंगरगरिया श्रीजोनि शिक्षा निकेतन द्वारा किसान उत्पादक संगठनों के क्रियाकलापों के बारे में बताया गया। उपायुक्त महोदय द्वारा विस्तार में सभी किसान उत्पादक संगठनों के बारे में सुना गया , उनकी समस्याओं का समाधान किया गया और सभी विभागों को निर्देश दिया गया की किसानों को सभी योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया जाए। उपायुक्त महोदय ने सभी को और वृहत स्तर पर काम करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि आधारभूत संरचना निधि के बारे में भी बताया गया। कहा कि इस योजना के तहत बिना किसी प्रतिभूति के तीन प्रतिशत के ब्याज पर दो करोड़ रुपये तक के बैंक ऋण कृषि क्षेत्र में पोस्ट हार्वेस्ट संरचना जैसे गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, रिपेनिग चैंबर, प्राथमिक प्रसंस्करण, द्वितीय प्रसंस्करण के लिए लिया जा सकता है। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त महोदय के द्वारा संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2023-2024 पुस्तक का विमोचन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse