फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया

 

  • दोनों टीमें अंतिम-16 में पहुंचीं, सऊदी अरब-मैक्सिको बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड की टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं। अर्जेंटीना ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया और अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर रहकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, पोलैंड की टीम को इस विश्व कप में पहली हार मिली। इस हार के बावजूद पोलैंड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और अंतिम 16 में पहुंच गई। इस ग्रुप से सऊदी अरब और मैक्सिको की टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। 
अर्जेंटीना और पोलैंड के मैच में मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज ने एक-एक गोल दागा। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। अर्जेंटीना ने ग्रुप-स्टेज में दो जीत और एक हार के साथ कुल छह अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। वहीं, पोलैंड और मैक्सिको के पास चार-चार अंक थे, लेकिन पोलैंड का गोल डिफरेंस बेहतर था और यह टीम अगले दौर में पहुंची।
अर्जेंटीना ने इस मैच में आक्रामक शुरुआत की। मैच का पहला कार्नर भी हासिल किया, लेकिन पोलैंड की टीम ने इस पर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद मेसी ने शुरुआती 10 मिनट में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर ने दो बार बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद भी अर्जेंटीना की टीम लगातार आक्रामक तरीके से खेलती रही, लेकिन गोल नहीं कर सकी। 
मैच के 35वें मिनट में मेसी ने जूलियन अल्वारेज के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर चली गई। बाद में पाया गया कि इस दौरान मेसी का शरीर विपक्षी खिलाड़ी के संपर्क में था और अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। हालांकि, पेनल्टी पर भी गोल नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं, लेकिन अर्जेंटीना ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और पोलैंड ने बेहतरीन बचाव किया।
दूसरे हाफ शुरू होते ही ब्राइटन मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना के लिए गोल दाग दिया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। यहां से अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त मिल गई और इस टीम के अगले दौर में जाने की संभावना मजबूत हो गई। 67वें मिनट में, अल्वारेज ने विश्व कप में अपना पहला गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। फर्नांडीज ने शानदार पास करते हुए अल्वारेज के लिए मौका बनाया और वह इस बार नहीं चुके। पौलैंड की टीम गोल करना तो दूर गेंद को अपने कब्जे में लेने के लिए संघर्ष करते रहे। हालांकि, मेसी गोल करने के हर प्रयास में असफल रहे।

जीत के बावजूद मैक्सिको बाहर
मैक्सिको की टीम ने सऊदी अरब के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीता, लेकिन इसके बावजूद यह टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकी। अपने आखिरी मैच में मैक्सिको ने सऊदी अरब को 2-1 के अंतर से हराया। अगर यह अंतर 2-0 होता तो मैक्सिको की टीम फाइनल में होती, लेकिन सऊदी अरब ने गोल कर मैक्सिको को भी विश्व कप से बाहर कर दिया। 
इस मैच का पहला गोल हेनरी मार्टिन ने किया। उन्होंने मैच के 47वें मिनट में मैक्सिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 52वें मिनट में लुईस चावेज ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। सऊदी अरब के लिए एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में आया। सलेम अल्डावसारी ने गोल कर अपनी टीम की हार का अंतर कम किया और उनके गोल की वजह से ही मैक्सिको की टीम विश्व कप से बाहर हो गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse