दारु : श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक ने किया प्रतिनिधि के पिता को नमन

 

  • जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। सदर विधायक मनीष जायसवाल के दारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू के पिता स्व। हरी नारायण महतो के श्रद्धांजलि सभा सह कुटुम्बभोज में उनके दारू प्रखंड के ग्राम तिलैया स्थित आवास पर सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित कई गण्यमान्य लोग पहुंचे।


स्व हरी नारायण महतो के तस्वीर पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही ईश्वर से उनके पुनित आत्मा की शांति की कामना की। मौके पर बलदेव बाबू द्वारा क्षेत्र के करीब एक दर्जन जरूरतमंद लोगों को गायत्री परिवार का पट्टा ओढ़ाकर और कम्बल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। जरूरतमंदों को कम्बल विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों के हाथों भेंट कराया गया। 


इससे पूर्व यहां गायत्री विधि से आचार्य बुधन प्रसाद, बोकारो जिला उपजोन प्रभारी आचार्य देवानंद, आचार्य माथुर, सहायक ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ पुरन साव सहित अन्य ने श्राद्ध तर्पण, हवन यज्ञ संपन्न कराया। गायत्री परिवार के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत भी किया।


उक्त अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सामाजिक पिता के निधन पर पुत्र के द्वारा उनके सामाजिक सोच को आगे बढ़ाते हुए उनके श्राद्ध के अवसर पर जरूरतमंद पीड़ित लोगों की सेवा में आगे आना समाज के लिए प्रेरक पहल है।
 

मौके पर विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, खपरियावां की पूर्व मुखिया सह भाजपा नेत्री मंजू मिश्रा, जिनगा की पूर्व मुखिया सह भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी, समाजसेवी रामकिशोर सावंत, दिलीप साव, वरिष्ठ पत्रकार अभय सिन्हा, चंदवारा के समाजसेवी प्रेमचंद राम, दारु थाना प्रभारी अमित कुमार, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, दारू प्रमुख श्वेता कुमारी, बीड़ीजेजे महाविद्यालय के सचिव प्रेमचंद देव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, पीएमजेकेआईपीपीए की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, जेएसपीएलएस की विधायक प्रतिनिधि ज्योत्सना देवी, राम जी कुशवाहा, संजय प्रसाद, जयप्रकाश देव, परमेश्वर दयाल, इंद्रदेव कुशवाहा, रोशन सिन्हा, सुमन सिन्हा, मोहन प्रसाद, धनपत प्रसाद और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse