टीम एबीएन, बरही। प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय में डॉ प्रकाश ज्ञानी की अध्यक्षता मे टीबी उन्मूलन को लेकर जनप्रतिनिधिओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन डॉ प्रकाश ज्ञानी ने किया।उन्होंने जनप्रतिनिधिओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार टीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जागरूक करने को लेकर टीबी मरीजों को ढूंढ़ने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।
डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में समाज के सक्षम व्यक्ति को निक्षय मित्र बनाकर इस अभियान में योगदान करने की अपील की है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस अभियान पूरा समर्थन देने का वादा किया है। डॉ ज्ञानी ने बताया कि टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी की यह योजना प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अपने समाज के कल्याण और उत्थान के लिए है। हम सभी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीज की मदद करें। उनकी सहायता करें और अपने भारत को टीबी मुक्त बनाने के इस अभियान में हम-आप भी भागीदार बनें। निक्षय मित्र के जरिये टीबी मरीजों को पोषण उपलब्ध करवाने और निक्षय मित्र योजना के बारे में जानकारी दी जायेगी।
मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, सांसद प्रतिनिधि डोमन पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष इकबाल रजा, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, मुखिया मनोज कुमार, मंगलदेव यादव, हरेंद्र गोप, राजन ओम, मूर्ति देवी, रामचंद्र टुड्डू, पंसस जीतू ठाकुर, विकास सिंह, बसंती देवी, झमन यादव, उपमुखिया रोहित यादव, अशोक राणा, प्रभु यादव, नवलकिशोर सिंह, बालेश्वर यादव, उमेश यादव, प्रखण्ड कर्मी दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse