टीम एबीएन, बरही। खेलो झारखंड 2022 के तहत जिला स्तरीय खेल महोत्सव में प्लस टू हाई स्कूल बरही के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में मैडल जीतकर बरही का नाम रोशन किया है। जिसमें 200 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में सुधांशु कुमार सिंह, ऊंची कूद में सलेहा खातून, 1500 मीटर दौड़ में रोहित कुमार ने सिल्वर मेडल एवं वॉलीबॉल टीम गर्ल्स ने सिल्वर मैडल जीता।
वॉलीबॉल टीम में रजनी, रिया, अनामिका, केरकेट्टा, अंशु बाड़ा, सुशीला केरकेट्टा मैडल जीता। स्कूल के इस प्रदर्शन में खेल शिक्षा का स्वरूप श्रीवास्तव प्लस टू के शिक्षक दिलीप कुमार एवं राजेश कुमार का बहुमूल्य योगदान रहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम, शिक्षक योगेन्द्र सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी, सुरेश विश्वकर्मा, रामचंद्र मंडल, प्रीति बाला, कुमारी बरखा, भारती रंजन, रामचंद्र मंडल, रामचंद्र गुप्ता,अनिल कुमार नीरज, खेमलाल महतो, पवन कुमार सिंह, संजय तिर्की, ममता रानी, विकास मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह ने छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse