टीम एबीएन, बरही। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मद्देनजर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। बीडीओ ने फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, दावा, आपत्ति, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, नया नाम जोड़ने की जानकारी दी। साथ ही अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने की बात कही।
मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार, प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अब्दुल मनान वारसी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कृष्णा कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित साहू, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बरही सावना मांझी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse