एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार आठवें कारोबारी सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 184.54 अंकों की मजबूती के साथ 63,284.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी निफ्टी 54.15 अंकों की बढ़त के साथ 18812.50 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार के दिन सेंसेक्स 258 अंकों की तेजी के साथ 63357 के स्तर पर और निफ्टी 113 अंकों की तेजी के साथ 18871 के स्तर पर खुला। फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों में नरमी बरतने के बयान के बाद बाजार में मजबूती दिखी। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया भी 35 पैसे की मजबूती के साथ 81.07 के स्तर पर खुला। गुरुवार के कारोबारी सेशन में ऊपरी स्तर से बाजार में मुनाफावसूली दिखी।
आईटी, मेटल्स, बैंकिंग व मीडिया सेक्टर के शेयरो में दिखी तेजी : हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में आईटी, मेटल्स, बैंकिंग, मीडिया, इंफ्रा, कमोडिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर आॅटो, फार्मा, एफएमसीजी और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। निफ्टी के 50 शेयरों में 27 हरे निशान पर जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 तेजी के साथ बंद हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse