टाटीझरिया : पांच को सांसद-विधायक करेंगे झरपो बुधबाजार से पेटो नदी तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र झरपो पंचायत के समाज सेवी सह भाजपा सांसद प्रतिनिधि उमेश प्रसाद ने वाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी कि झरपो बुध बाजार से पेटो नदी तक सड़क निर्माण को लेकर 5 दिसंबर दिन सोमवार को सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव सड़क का शिलान्यास करेंगे।  
वहीं सांसद प्रतिनिधि श्री प्रसाद ने कहा कि इस सड़क निर्माण से झरपो, भराजो, खैरा पंचायत समेत अन्य आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अब हजारीबाग आवागमन के लिए ज्यादा दूरी तथा कीचड़ से सने रास्ते में चलना नहीं पड़ेगा। जन जन से लेकर अधिकारी गणों तक झरपो से पेटो नदी के रास्ते को अवलोकन करवा खबर प्रकाशित करने वाले टाटीझरिया प्रखण्ड के क्षेत्रीय पत्रकारों को इस कार्य को लेकर उन्होंने धन्यवाद दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse